फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: 40 विशेष पुरस्कार, कुल 154 महिलाओं को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, कहा- महिला हर दिन सम्मान की हकदार

Fri, 10 Mar 2023 03:30 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)

सार

करनाल की नई अनाज मंडी में प्रदेश सरकार की ओर से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, प्रदेश स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली एवं प्रतिभाशाली बेटियों को सम्मानित किया। प्रदेश भर से 40 महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन
करनाल में सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार की ओर से कर्ण नगरी में मनाए गए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के प्रदेश स्तरीय समारोह में 40 विशेष पुरस्कारों सहित कुल 154 महिलाओं को सम्मानित किया गया। नई अनाज मंडी में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करके उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं एवं प्रतिभाशाली बेटियों को अपने हाथों से सम्मानित किया।

विज्ञापन


पहले महिलाओं को वोट का अधिकार नहीं था
इस दौरान उन्होंने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि हर महिला हर दिन सम्मान की हकदार है। हर दिन हमारी महिलाओं का है। इस दिवस का नाम महिला दिवस की बजाय महिला सम्मान दिवस होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका में वर्ष 1909 से पहले महिलाओं को वोट का अधिकार नहीं था। इस अधिकार के लिए हुई क्रांति के चलते ही वर्ष 1911 में ये दिवस मनाया गया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को समानता का अधिकार देने लिए निरंतर प्रयासरत है। देश में हरियाणा ऐसा राज्य है जहां 50 फीसदी महिलाओं के लिए पंचायतों में भागीदारी सुनिश्चित है। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ी रही हैं चाहे खेल से लेकर विज्ञान या राजनीति हो। हरियाणा की महिलाओं ने पूरी दुनिया में नाम कमाया है। इस अवसर पर पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली, महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा, सांसद संजय भाटिया, विधायक हरविंद्र कल्याण, धर्मपाल गोंदर, रामकुमार कश्यप व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन


हमारी बेटियों ने कमाया नाम, मिला मुकाम
सीएम ने बताया कि पहली महिला उपराज्यपाल चंद्रावती, पहली विधानसभा स्पीकर शन्नो देवी, अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला, साक्षी मलिक, गीता फौगाट, मानुषी चिल्लर समेत पहली महिला पायलट भी कविता बैनीवाल हरियाणा से ही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2015 को बेटियों को बचाने का संकल्प लिया। सरकारी अधिकारियों से लेकर एनजीओ और हर वर्ग ने इसमें सहयोग किया। 2015 में जो लिंगानुपात 871 था, लेकिन अब ये 923 हो गया है और भी बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें