फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े भाई पर दागी गोलियां, हालत गंभीर

Fri, 15 Apr 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
गोलियां दाग दी - फोटो : file
विज्ञापन
करनाल के माडल टाउन एरिया में घरेलू कलह के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई पर गोलियां दाग दी। गंभीर हालत में नवीन वासी माडल टाउन को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गोली की आवाज से क्षेत्र में दहशत फैल गई।  पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। आरोपी प्रवीन वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


दोनों सगे भाई हैं और उनका किसी बात को लेकर काफी समय से झगड़ा चल रहा है। गुरुवार को झगड़ा इतना बढ़ा कि छोटे भाई ने बड़े भाई की जान लेने के लिए लगातार दो गोलियां मारी। एक गोली मुंह पर लगने के बाद जैसे प्रवीन बचाव के लिए चला तो आरोपी ने दूसरी गोली उसकी पीठ में दे मारी।

चोपड़ा गन हाउस के संचालक एवं माडल टाउन वासी दोनों भाई नवीन व प्रवीन उर्फ रिंका में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। नवीन अपनी मां को दुर्गा पूजन पर माडल टाउन घर लेकर आया था। दोनों भाईयों में किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई। प्रवीन उर्फ रिंका ने नवीन पर दो गोलियां चला दी। इसमें एक गोली नवीन के मुंह पर लगी और एक उसकी पीठ में जा लगी।
विज्ञापन


इस हमले में नवीन गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हमले में घायल हुए नवीन को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली के आवाज सुनकर घरों में बैठे लोग बाहर निकल आए। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर डीएसपी जितेंद्र गहलावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मौके का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी। घायल का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। अभी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

वर्जन
नवीन को उसके छोटे भाई प्रवीन ने दो गोलियां मारी हैं। इसमें एक गोली उसके मुंह पर औैर एक पीठ में लगी है। अभी हमले के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

- जितेंद्र गहलावत, डीएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें