नहर के ऊपर से पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा डबल पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। लोगों के आवागमन के लिए पुराना वैकल्पिक पुल है। जिस पर वाहनों का आवागमन रहता है। नहर बंद होने पर डबल पुल का निर्माण कार्य किया जाता है। इस समय पुल के निर्माण के लिए नहर का पानी के रोका गय है। ताकि इस बीच जल्द से जल्द पुल का निर्माण कार्य पूरा किया जा सके।
अधिकारी के अनुसार
मामले की जांच की जा रही है और ठेकेदार से भी पुल के गिरने के बारे में पूछताछ की जा रही है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि पुल कच्ची सैटरिंग की वजह से गिरा है। - संदीप गोयल, एसई पीडब्ल्यूडी।