फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया की नागरिकता दिलाने के नाम पर 54 लाख की धोखाधड़ी

Fri, 12 Feb 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को आस्ट्रेलिया की नागरिकता दिलवाने और होटल में सांझेदार बनाने के नाम पर 54 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सिटी थाना पुलिस ने कैथल जिले के सांच गांव वासी सतबीर की शिकायत पर एनआरआई यशपाल, धर्म सिंह, जगतार सिंह, बलकार सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों में पिता पुत्र व दो भाई शामिल हैं।
विज्ञापन


कैथल जिले के सांच गांव वासी सतबीर ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसका भतीजा सतीश एक जनवरी 2009 से आस्ट्रेलिया के पर्थ शहर में पढ़ाई वेस पर गया हुआ है। आरोपी यशपाल भी पर्थ शहर में रहता है और आरोपी धर्म सिंह, जगतार सिंह, बलकार सिंह के साथ जानकारी के कारण इन तीनों ने विश्वास में उसको कहा कि आपके भतीजे सतीश को यशपाल के माध्यम से आस्ट्रेलिया में स्थायी नागरिकता दिलवा सकते हैं।

इसके लिए खर्चा होगा और आरोपियों ने यशपाल से बात करा दी। आरोपियों ने सतबीर को बताया कि यशपाल एक लाख डॉलर से आस्ट्रेलिया में एक होटल खरीदेगा। होटल के बेश पर भतीजे को स्पोंसर करके पीआर दिलवा दी जाएगी। इसमें सतीश को पीआर मिलने के बाद उस होटल में पार्टनर बना लूंगा। फरवरी 2009 में यशपाल भारत आया हुआ था जो पांच लाख रुपये नकद करनाल की अनाजमंडी से ले गया।
विज्ञापन


पैसे लेने के बाद तीनों आरोपियों ने सतबीर पर बाकी रकम का इंतजाम करने को कहा। मार्च 2011 तक कुल 54 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए गए। 54 लाख रुपये लेने के बाद भी भतीजे सतीश को पीआर नहीं दिलवाई। नवंबर 2011 में आरोपियों के साथ बार-बार पंचायत कर रहे हैं, लेकिन पैसे नहीं दिए। अब पैसे देने से साफ इंकार कर गए हैं और पैसे मांगते हैं तो मारपीट की जाती है। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है।

इस मामले में सिटी थाना के प्रभारी मोहनलाल ने बताया कि सतबीर की शिकायत पर शाहपुर गांव वासी आरोपी यशपाल, धर्म सिंह, जगतार सिंह व बलकार सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें