सेक्टर-14 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज में क्राइम बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को
कॉलेज में घुसकर एक छात्र पर चाकुओं से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल
छात्र को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया
गया। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। सेक्टर-14 स्थित सरकारी कॉलेज
में उस समय अफरातफरी मच गई जब कुछ अज्ञात युवकों ने कॉलेेज के एक छात्र पर
कॉलेज में घुसकर चाकुओं से हमला बोल दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच
शुरू कर दी है। गांव बसताड़ा वासी गुरनाम सिंह सरकारी कॉलेज में बीटीएम का
छात्र है। वह अपने दोस्तों के साथ कॉलेज में बैठा था। इस दौरान बाहर से
चार-पांच युवक कालेज में घुस गए और उन्होंने गुरनाम सिंह के साथ गाली गलौच
करने लगे। जब गुरनाम सिंह ने उनका विरोध किया तो उन्होंने चाकुओं से हमला
बोल दिया। गुरनाम को घायल करने के बाद अज्ञात युवक वहां से फरार हो गए।
घायल अवस्था में गुरनाम सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना पाकर
पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर
दी। इससे पहले भी कॉलेज में एक प्रोफेसर पर थप्पड़ मार दिया था। प्रिंसिपल
रूप पर ईंटें मारी गई। एक सेवादार को पीटा गया। इसके अलावा कॉलेज के
छात्रों में गुट बने हुए हैं और एक दूसरा गुट वारदात को अंजाम दे रहा है।