फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में सेल्समैन पर हमला: बदमाशों ने चाकू से किए कई वार, युवकों ने पीड़ित की एक्टिवा में टक्कर मारकर रोका

Thu, 21 Sep 2023 12:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दुकान से ऑर्डर लेकर धक्का बस्ती गया था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार युवक आए और उन्होंने एक्टिवा में टक्कर मार दी। युवक ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट करते हुए चाकू से वार कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल में चोरी और लूटपाट की वारदात नहीं थम रही है। इस बार बदमाशों ने बेकरी के सेल्समैन को निशाना बनाया। ऑर्डर लेकर गए एक्टिवा सवार युवक को बदमाशों ने धक्का-बस्ती के पास घेर लिया। विरोध करने पर युवक पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। बाइक सवार चार बदमाश पीड़ित से दस हजार रुपये की नकदी लेकर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
सदर बाजार थानाक्षेत्र के न्यू शिवाजी कॉलोनी निवासी अजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेड़े चौक पर बेकरी की दुकान पर काम करता है। वह दुकान से ऑर्डर लेकर धक्का बस्ती गया था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार युवक आए और उन्होंने एक्टिवा में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पीड़ित गिर गया और बदमाशों ने उसे घेर लिया। युवक ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट करते हुए चाकू से वार कर दिया। जिसमे पीड़ित युवक घायल हो गया।

पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने मारपीट करते हुए दस हजार रुपये की नकदी छीन ले गए। आरोपियों ने जाते-जाते जानसे मारने की धमकी दी है। धमकी के बाद पीड़ित का परिवार दहशत में है। उन्हें डर है कि कही अनहोनी न हो जाए। ऐसे में पीड़ित ने सदर थाने में केस दर्ज कराते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। उधर, पुलिस को आरोपियों को सुराग तक नहीं मिला है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें