फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर राज्यीय नटवरलाल भाई चढ़े पुलिस के हत्थे

Sat, 17 Sep 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल सहित कई अन्य राज्यों के लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले नटवरलाल ब्रदर्स को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि दोनों भाई न्यूज चैनल खोलने और उसमें हिस्सेदारी के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपये हड़प चुके हैं। दोनों लाल और नीली बत्ती लगी गाड़ियों में घूमते थे और अपने साथ निजी सुरक्षा कर्मी भी रखते थे। इस प्रकार से देखकर कोई भी इनके चंगुल में आसानी से फंस जाता था।
विज्ञापन

थाना सिविल लाईन प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया की रोहित व राहुल श्योराण दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया गया है, जो नकली चैनल के नाम से लोगों से ठगी करते थे। थाना में दोनों पर दो अलग-अलग ठगी के मामले दर्ज है। उन्होंने बताया कि राहुल राणा की शिकायत पर दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित ने शिकायत में बताया था कि नटवरलाल ब्रदर्स राहुल व रोहित श्योराण ने न्यूज चैनल में हिस्सेदारी के नाम से राहुल राणा व उसके परिवार से 2011 में लाखों रुपयों की ठगी की थी। दिल्ली में भी दोनों के खिलाफ कई ठगी के मामले दर्ज है। आरोपियों ने तीन साल पहले सेक्टर छह में एक फर्जी चैनल का ऑफिस भी बनाया था। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें