फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर विवाहिता को जलाया

Sat, 17 Sep 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
हत्या के बाद जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के मोहल्ला कंबू कटेरा में एक महिला की ससुरालियों ने मिट्टी का तेल छिड़क कर जिंदा जलाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पति फरार हो गया, जबकि पुलिस ने ससुर को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


विवाहिता के परिजनों ने पति, सास और ससुर पर आग लगाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई। शामली निवासी मनीषा की शादी सहारनपुर के कंबू कटरा निवासी सन्नी के साथ तीन साल पूर्व हुई थी। उनके डेढ़ साल की एक बच्ची भी है।

मनीषा के रिश्तेदार महिपाल सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि मनीषा के ससुराल के लोग शुरू से ही उसको परेशान कर रहे थे। कई बार रिश्तेदारों को बुलाकर सुलह कराई थी।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराली उससे एक लाख रुपये और बाइक की डिमांड कर रहे थे। तीन माह पूर्व भी ससुरालियों ने उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया था। कुछ ही दिन पूर्व दोनों में समझौता कराया था। 

शुक्रवार को सुबह लगभग 9 बजे आरोपियों ने मनीषा पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा कर हत्या कर दी और 12 बजे ससुर अभय ने मनीषा के पिता राजेश को फोन कर सूचना दी कि मनीषा की करंट लगने से मौत हो गई है, लेकिन वहां पहुंचने पर आग लगाकर हत्या का पता चला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी ससुर को हिरासत में ले लिया है, जबकि पति फरार हो गया।

इस मामले में उन्होंने पति, सास और ससुर के खिलाफ थाना मंडी में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक सुनीति सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत का पता चल सकेगा। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है, फरार पति की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें