फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिया धरना

Tue, 25 Aug 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली निगम के कर्मचारियों ने गांव काछवा में चेकिंग के दौरान बिजली कर्मचारियों पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने काम का बहिष्कार किया।
विज्ञापन


कर्मचारियों का कहना है कि बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर कुछ लोगों ने न केवल लाठियों से हमला किया बल्कि एलएल वन फाड़कर सरकारी काम में बाधा पहुंचाई है।  गुरनाम संधु ने कहा कि जब तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा धरना निरंतर जारी रहेगा और 25 अगस्त से तरावड़ी के कैश काउंटर पर काम बंद कर दिया जाएगा।

धरने में सोमवार को अमीन व नीलोखेड़ी के बिजली कर्मचारियों ने भी भाग लिया और तरावड़ी के कर्मचारियों का हर तरह के सहयोग आश्वासन दिया। यूनियन सचिव दलबीर सिंह ने कहा कि जरूरत पड़ी तो दूसरे दफ्तरों में भी कर्मचारी काम का बहिष्कार कर इस धरने में हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता हरी चंद सैनी ने की। इस अवसर पर जे.ई सुखबीर, ओमप्रकाश, रामकिशन, हरीचंद, ईश्वर सिंह, बलकार सिंह, विजय कुमार, माई चंद, सोमप्रकाश, पवन कुमार, जगपाल, प्रभु जेई, अरविंद कुमार ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें