फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जस हत्याकांड: रिश्ते की चाची ने मोबाइल चार्जर के तार से गला दबाकर की थी मासूम की हत्या, बेड में छिपाया था शव

Mon, 11 Apr 2022 01:28 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, इंद्री, करनाल (हरियाणा)

सार

आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। हत्या के कारणों का पुलिस ने खुलासा नहीं किया।
विज्ञापन
जस का फाइल फोटो। मामले में पुलिस द्वारा पकड़ी गई आरोपी जस की चाची (मास्क लागाए हुए) को कोर्ट में पेश करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री क्षेत्र के गांव कमालपुर रोड़ान में पांच वर्षीय जस की हत्या के मामले का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया, जिसमें परिवार की ही एक महिला का नाम सामने आया है, जो कि रिश्ते में जस की चाची लगती है। पुलिस के अनुसार उसी ने मोबाइल चार्जर के तार से गला दबाकर बच्चे हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने ढाई माह की गर्भवती आरोपी महिला को गिरफ्तार कर इंद्री कोर्ट में पेश किया।

विज्ञापन


कोर्ट ने उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है ताकि पूरे मामले का खुलासा हो सके, क्योंकि पुलिस ने हत्या के कारणों का खुलासा नहीं किया है। जबकि परिजन रिश्ते में जस की ताई व ताऊ पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस द्वारा चाची को हत्यारोपी बनाए जाने पर परिजनों व ग्रामीणों को विश्वास नहीं हो रहा है।  इसी कारण उन्होंने रविवार को शहर में प्रदर्शन भी किया और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। हालांकि दोपहर बाद परिजन एसपी गंगाराम पूनिया के आश्वासन पर घर लौट गए। 

पांच अप्रैल को गांव कमालपुर रोड़ान में पांच वर्षीय जस अपने दादा से पांच रुपये लेकर दुकान पर टॉफी लेने गया था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी आसपास तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। इसके बाद ग्रामीणों का शक एक संदिग्ध व्यक्ति पर गया, जो गांव में भिक्षा मांगने आया था, वह सीसीटीवी फुटेज में भी दिखाई दे रहा था। पुलिस ने उक्त संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सामने आया कि उसने जस का अपहरण नहीं किया था। 
विज्ञापन


इसके बाद रात को पुलिस ने गांव में घर-घर जाकर तलाशी ली लेकिन जस और उसके परिवार के चार से पांच घर छोड़ दिए थे और छह अप्रैल की सुबह इन घरों की तलाशी लेने का निर्णय लिया था। छह अप्रैल की सुबह करीब साढ़े पांच बजे किसी ने जस का शव अपने पड़ोसी के पशु के बाड़े के ऊपर शेड की छत पर फेंक दिया।

पुलिस ने शव बरामद कर परिजनों के शक के आधार पर जस की रिश्ते में लगने वाली ताई और उसके पति व सास को थाने बुलाकर पूछताछ की, क्योंकि इनके साथ जस के पिता का पहले से खेत को लेकर झगड़ा चल रहा था। पूरा गांव उन्हीं को आरोपी मान रहा था, लेकिन शनिवार को पुलिस ने इस मामले में दूसरी महिला अंजलि को गिरफ्तार कर लिया, जो कि जस की रिश्ते में चाची लगती है। आरोपी महिला करीब डेढ़ घंटे तक कोर्ट रूम में रही। 

विज्ञापन

अपने पिता के साथ जस दूसरी ओर घटना के बाद विलाप करती जस की दादी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
शव को बाहर फेंकने के लिए बैग में भी डाला 
पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जस की गला घोंटकर हत्या करने की बात सामने आई है। गले पर ही चोट के निशान पाए गए हैं। जबकि इससे अलग किसी जगह पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। आरोपी महिला ने पहले मोबाइल चार्जर के तार से जस का गला घोंटा फिर उसका शव बेड में छिपा दिया। इसके बाद उसके शव को बाहर फेंकने के लिए एक बैग में भी डाला था जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में और भी अन्य आरोपियों के नामों का पुलिस जल्द खुलासा करेगी। 

गिरफ्तार महिला के पति ने ही दी थी पुलिस को शिकायत
जस के लापता होने पर इंद्री थाना पुलिस को आरोपी महिला अंजलि के पति विकास ने ही शिकायत दी थी कि उसके ताऊ के लड़के रामफल का चार साल का बेटा घर के बाहर से लापता है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब उसकी पत्नी पर ही हत्या का आरोप है। 
 
जस की हत्या के मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट से तीन दिन के रिमांड पर लिया है। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस रिमांड के दौरान ही खुलासा होगा कि आरोपी महिला ने जस की हत्या क्यों की, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। -गंगाराम पूनिया, एसपी करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें