फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीपीएस का फरार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 01 Aug 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
विज्ञापन
नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांसेज एक्ट के तहत पकड़े गए दो आरोपियों में से बीती 24 जुलाई को एक आरोपी फरार हो गया था। एसपी पंकज नैन ने बताया कि शनिवार को फरार आरोपी सोनी वासी निवासी छतरीवाला जिला संगरूर को उसके गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीती 23 जुलाई को हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर पड़ने वाली मंगलौरा चौकी पुलिस ने स्कोडा गाड़ी से 2.80 क्विंटल चूरापोस्त के साथ सोनी जिला छतरीवाला जिला संगरूर पंजाब और सन्नी वासी थाना अमरगढ़ संगरूर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के बाद पुलिस दोनों को मेडिकल के लिए अस्पताल लाई थी। इस दौरान पहले एक आरोपी पुलिस से हाथ छुड़वाकर भाग गया। जिसे अस्पताल में मौजूद लोगों की सहायता से पुलिस ने पकड़ लिया। इसे देखने के लिए गाड़ी में मौजूद पुलिस कर्मचारी दूसरे आरोपी सोनी को छोड़कर सन्नी के पास आ गया।

इसके बाद सोनी मौका पाकर फरार हो गया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक पंकज नैन ने तीन पुलिस कर्मचारियों ईएएसआई विजय कुमार, ईएचसी रामफल, सी-1 प्रेम सिंह के खिलाफ ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने को लेकर थाना सिविल लाइन में केस दर्ज किया था। तीनों कर्मियों को सस्पेंड कर दिया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीनों पुलिस कर्मियों की विभागीय जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें