फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या.

Mon, 01 Aug 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोसली क्षेत्र के गांव भैरमपुर में एक पिता ने संदिग्ध हालात में शनिवार देर रात कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर अपनी बेटी की हत्या कर दी। वारदात के वक्त घर में केवल पिता-पुत्री ही थे। जबकि मृतका की मां और भाई उसके मामा के यहां गए हुए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। सुबह मामले का पता चलने पर मृतका की मौसी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पत्नी- बेटे को छोड़ा साले के यहां
मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह कोसली के गांव भैरमपुर में पत्नी सुमन, बेटे और बेटी संजू के साथ रहता था। दो दिन पहले वह पूरे परिवार के साथ अपने साले के यहां आशियाकी गौरावास गया हुआ था। यहां पत्नी और बेटे को छोड़कर वह बेटी संजू के साथ वापस लौट आया। शनिवार देर रात किसी बात पर गुस्साए महेंद्र ने संजू की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी और घटनास्थल के पास ही खून से रंजित कुल्हाड़ी छोड़ मौके से भाग गया। सुबह मृतका संजू की मौसी पूनम पशुओं को चारा खिलाने आई तो वारदात का पता चला। घटना की जानकारी पर गांव में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में मामले की जानकारी कोसली पुलिस को दी गई।

पढ़ाई में तेज और सीधी थी संजू
खेतों के बीच में घर बना होने के कारण वारदात को होते किसी ने न देखा और न ही संजू की चीख सुनी। पुलिस को दिये बयान में ग्रामीणों ने बताया कि 10 वीं कक्षा की छात्रा संजू पढ़ाई में काफी तेज थी। इसके अलावा उसकी खेलों में भी रुचि थी। साथ ही यह भी बताया कि इसके अलावा वह बेहद ही सीधी लड़की थी। यह बात स्पष्ट नहीं हो सकी कि उसके पिता ने उसकी हत्या क्यों की। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
संजू के पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी कि तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा।
-नरेंद्र, थाना इंचार्ज, कोसली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें