फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

950 अवैध कॉलोनियों में दी जाएंगी सुविधाएं : सीएम

Sun, 05 Feb 2017 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल
विज्ञापन
सीएम ख्‍ाट्टर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश की लगभग 950 अवैध कॉलोनियों में आमजन के सहयोग से विकास कार्य कराया जाएगा। मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास जारी हैं। इसमें जनता का सहयोग भी मिल रहा है। यह बात हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने रविवार को स्थानीय दुर्गा कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में कही। करनाल में 66 ऐसी कॉलोनियां हैं, जिनमें जनता के सहयोग से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। दुर्गा कॉलोनी में लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य हो रहे हैं, अधिकतर कार्य अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन


फूसगढ़ में स्कूल अपग्रेड की घोषणा
लोगों की मांग पर मुख्यमंत्री ने फूसगढ़ में स्थित पांचवीं तक के स्कूल को आठवीं तक करने की घोषणा की साथ ही कहा कि अगले वर्ष इस स्कूल में कक्षाएं शुरू करवा होेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्धारित मापदंड पूरा होने से जब कॉलोनियां नियमित हो जाएगी तो रजिस्ट्रियां इत्यादि का कार्य भी शुरू हो जाएगा। जिन गरीब लोगों के पास धन का अभाव है, उन्हें विकास कार्यों में सहयोग के दृष्टिगत बैंकों से ऋण उपलब्ध करवाने का प्रावधान रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा सबका साथ-सबका एक समान विकास के सिद्धांत पर चलते हुए प्रदेश में एक समान विकास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री दुर्गा कालोनी में एमसी कमलेश लाठर, गोपी वाली गामड़ी में सुभाष कश्यप, चौधरी कॉलोनी में नीरज गुप्ता शिव कॉलोनी में एमसी शीला देवी तथा कुंजपुरा रोड स्थित विवेकानंद स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे।
प्राथमिकता के आधार पर हो रहे विकास कार्य
सीएम ने कहा कि नगर पार्षदों की ओर से रखी गई विकास कार्य से संबंधित मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। सरकार का मुख्य उद्देश्य हर क्षेत्र में विकास के कार्य को शिखर तक पहुंचाना है और इस दिशा में हम जनता के सहयोग से निरंतर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी व्यक्ति को यदि किसी कार्य में कोई समस्या आती है तो वह स्थानीय स्तर पर ओएसडी अमरेन्द्र सिंह से मिलकर अपनी समस्या का समाधान करवाएं। इन कार्यक्रमों में हैफेड के चेयरमैन एवं घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण,ओएसडी अमरेंद्र सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष एवं नीलोखेड़ी के विधायक भगवान दास कबीरपंथी, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट सहित विभिन्न विभागों के उच्चअधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

वार्ड 17 के लिए कई घोषणाएं
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शिव कालोनी में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में पार्षद शीला देवी की मांग पर वार्ड नंबर-17 में स्थित पांचवीं के स्कूल को अगले सत्र से अपग्रेड करके आठवीं तक का बनाने की घोषणा की। इसी प्रकार स्वर्ण जयंती पार्क योजना के तहत नहर के किनारे पार्क बनाने, सामुदायिक केन्द्र, विश्वकर्मा धर्मशाला के लिए पांच लाख रुपये, अनाज मंडी की ओर जाने वाले अंडरपास को चौड़ा करने तथा शिव कालोनी में सिटी बस चलाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस वार्ड में 3 करोड़ 60 लाख रुपये के विकास कार्य पूरे कर लिये गए हैं, जबकि 1 करोड़ 70 लाख के विकास कार्य पाईप लाईन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें