फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का शटर तोड़कर हजारों की नकदी व सामान भी ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। नावल्टी सिनेमा के बाहर एक कंफेक्शनरी की दुकान का शटर तोड़कर हजारों की नकदी उड़ा ली और दुकान में पड़ा कंफेक्शनरी का सामान भी उड़ा लिया। वारदात का पता उस समय चला जब दुकान का मालिक जितेंद्र दुकान खोलने के लिए पहुंचा। जब उसने दुकान के अंदर जाकर देखा तो सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। चोरी की घटना दुकान के पीछे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। दुकानदार के अनुसार चोर यहां से 15 से 20 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सीसीटीवी में एक युवक चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा है लेकिन उसका चेहरा साफ नहीं आ रहा है। बताया जा रहा है कि चोरी की यह वारदात सुबह 7 बजे के आसपास घटित हुई है। चोर ने दुकान केे पीछे जाकर दुकान का शटर ही फाड़ दिया और भीतर घुस गया। उसने गल्ले में रखी करीब 8 हजार की नकदी उड़ा ली और दुकान के अंदर रखे सिगरेट के पैकिट और कंफेक्शनरी का सामान भी चोरी लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें