फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तर्राज्यीय गिरोह को सीआईए-1 ने किया काबू, चोरी की 9 वारदातों का किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। पुलिस की सीआईए-1 टीम ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह को काबू कर लिया है। पुलिस पूछताछ में इस गिरोह ने जिले में चोरी की 9 वारदात को खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के चारों सदस्यों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
सीआईए वन के इंचार्ज इंस्पेक्टर दीपेंद्र राणा ने बताया कि एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया के निर्देश पर जिला में आपराधिक वारदातों को रोकने के कई टीमों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गश्त के लिए रवाना किया। एएसआई जयपाल की अध्यक्षता में थाना असंध क्षेत्र में गश्त कर रही थी, टीम को गांव बल्ला में एक चोर गिरोह के संबंध में सूचना मिली। जिस गिरोह ने अपनी चोरी की वारदातों से असंध क्षेत्र में व कई अन्य जिलों में उत्पात मचा रखा है। सूचना मिलते ही एएसआई जयपाल ने अपनी टीम के साथ योजनाबद्ध तरीके से छापामारी करके गिरोह के सभी सदस्य आरोपी प्रदीप, राजेश, रवि और आकाश उर्फ मोनू को धर दबोचा।
विज्ञापन


पूछताछ में इन वारदातों का किया खुलासा
1. 15 नवंबर की रात को मूनक बस अड्डा से एक मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर चोरी की थी।
2. करीब 10/12 दिन पहले असंध से एक मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर चोरी की वारदात की थी।
3. करीब 10/15 दिन पहले सफीदों में एक दुकान का शटर तोड़कर नए-पुराने मोबाइल व लैपटाप आदि चोरी किए थे।
4. करीब 10/15 दिन पहले मतलौडा में एक मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल फोन, मोबाइल के चार्जर व लीड आदि चोरी किए थे।
5. 18 नवंबर की रात को जलमाना बस अड्डे के पास एक मोबाइल की दुकान की छत उखाड़कर इससे मोबाईल व पैसे चोरी किए थे।
6. करीब 10/12 दिन पहले आरोपियों ने कुताना रकबा बोहली थाना मतलौडा क्षेत्र में दुकान का शटर तोड़कर अंदर से लैपटाप, पुराने मोबाइल व अन्य सामान चोरी किया था।
विज्ञापन

7. करीब 20/25 दिन पहले रेलवे स्टेशन सोनीपत के पास से एक बाइक चोरी की थी।
8. करीब डेढ़ महीना पहले आरोपी रवि ने मीरा घाटी करनाल के पास से एक बाइक चोरी की थी।
9. करीब एक साल पहले आरोपी रवि ने ही थाना निसिंग क्षेत्र में एक पैलेस के सामने से एक बाइक चोरी की थी।

चोरी का ये सामान किया बरामद
सीआईए-1 इंचार्ज दीपेंद्र राणा ने बताया कि इन चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया था। रिमांड के दौरान आरोपियों से चोरी की तीन बाइक, दो लैपटॉप, करीब 60/70 मोबाइल फोन व मोबाइलों के चार्जर व मोबाइलों का अन्य सामान काफी बड़ी मात्रा में बरामद किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें