फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की खातिर घर से निकाला
विज्ञापन

बिजनौर। मोहल्ला मिर्दगान निवासी मोहम्मद शहाबुद्दीन ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। मोहम्मद शहाबुद्दीन ने बताया कि 2011 में उसकी भांजी फारेहा मुनीर का निकाह रोडवेज वर्कशॉप के पास रहने वाले इमरान से हुआ था। फारेहा को ससुराल वालों ने दहेज के लिए मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। इस संबंध में वाद अदालत में चल रहा है। इस केस में उसका भाई शमशुद्दीन गवाह है। आरोपी पक्ष उसके भाई पर फैसले का दबाव बना रहे हैं। सात जनवरी को इमरान, इरशाद, हुसनआरा व एक अज्ञात हाथ में चाकू डंडे लेकर उसके घर में गाली देते हुए घूस आए और उस परिजनों पर हमला किया। आरोपियों ने उसके घर में तोड़फोड़ भी की। आरोपियों ने फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें