फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर ठगों ने काली माता की कसम देकर ज्वैलर्स के हैल्पर को रोका, दोगुणा करने का लालच देकर तीन लाख के जेवर लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। सीएम सिटी में लूट, चोरी स्नेचिंग की वारदात के बाद अब लोगों दिनदहाड़े और सरेआम ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। वीरवार को ठगी का एक ऐसा मामला सर्राफा बाजार में सामने आया है। नेहरू पैलेस स्थित सारा ज्वैलर्स का हेल्पर आशुतोष पालिश कराने को जेवर लेकर जा रहा था तो शातिर ठगों ने उसे पहले तो बातों में लगा लिया और काली माता की कसम देकर उसे रोक लिया। इतना ही नहीं प्रभाव जमाने के लिए बदमाशों ने पहले उसे रुपये दो गुना करके दिखाए। इससे वह लालच में आ गया और उसके जेवर दोगुना करने की बात कही। जैसे ही उसने बदमाशों को जेवर दिए तो आशुतोष को भी पांच कदम आंख बंदकर चलने को कहा, जब चंद ही सेकेंड में आशुतोष ने आंखें खोली तो वे दोनों व्यक्ति फरार हो चुके थे। उसने बाद में उसने शोर मचाया और पुलिस को बुलाया। सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों का काबू कर लिया जाएगा। बता दें यह कोई पहला मामला नहीं है। व्यापारियों को कहना है कि इस तरह के छोटे-छोटे मामले हर दूसरे तीसरे दिन बाजार में होते रहते हैं। इससे साफ जाहिर है कि सीएम सिटी के लोग लापरवाह हो चुके हैं, उन्हें सतर्क व समझदार होने की आवश्यकता है।

पहले प्रभाव जमाया, बाद में फंसाया
सारा ज्वैलर्स के मालिक लविश गोयल ने बताया कि उसने हेल्पर आशुतोष को तीन डायमंड रिंग व टॉप का एक जोड़ा दिया था, जिन पर पॉलिस करानी थी। कोलकता निवासी हेल्पर आशुतोष ने बताया कि जब वह सर्राफा बाजार चौक पर पहुंचा तो वहां एक व्यक्ति ने उससे पहले तो एक डॉक्टर का पता पूछा, वह मना करके चलने लगा तो उस व्यक्ति ने काली माता के लिए रुकने को कहा, वह रुक गया। उस व्यक्ति ने उसे कहा कि वह शर्ट किसी ओर की पहन रहा है। इतना सुनते ही उसने पूछा तुम्हे कैसे पता? शातिर ठग बोला उसे सब पता है। इसी दौरान, दूसरा व्यक्ति आया उसने शातिर ठग को कहा कि वह उसके बारे में बताएं, शातिर ठग ने उसके बारे में सब कुछ बता दिया और साथ ही उससे कहा कि कुछ भी सामान हो वह डबल कर देगा। दूसरे व्यक्ति ने 100 रुपये ठग को दिए तो उसने एक मंत्र उस व्यक्ति को दिया और कहा कि पांच कदम आंख बंद करके चल। उस व्यक्ति ने वापस आकर देखा तो ठग ने दो रुपये कर दिए। तभी ठग बोला आशुतोष से बोला तुझे भी रुपये डबल कराने है क्या, आशुतोष बोला कि उसके पास रुपये नहीं है यह लिफाफा है। ठग ने वह लिफाफा ले लिया और अपने हाथ पर रखकर उसके ऊपर रुमाल रख दिया। आशुतोष को भी पांच कदम आंख बंदकर चलने को कहा, जब आशुतोष ने आंखें खोली तो वे दोनों व्यक्ति वहां से गायब थे, क्योंकि दूसरा व्यक्ति भी शातिर ठग के साथ ही था।
विज्ञापन


ये हुईं लापरवाही के कारण वारदात
- 7 जुलाई को एक कंपनी के सुपरवाइजर सुभाष की लापरवाही के कारण बाइक सवार दो बदमाश उसकी बाइक पर लटके छह लाख रुपए से भरे थैली को लेकर फरार हो गए थे।
- 4 जुलाई को अशोका नर्सरी के सामने विनायक सेनेटरी स्टोर के संचालक भागमल शर्मा से एक व्यक्ति इंडिया का सबसे बड़ा नोट देखने के बहाने 40 हजार रुपए लेकर फरार हो गया था।
विज्ञापन

- 26 जून को सेक्टर-7 निवासी रिटायर्ड डिप्टी मैनेजर मीनाक्षी भास्कर को प्रशासन का डर दिखाकर शातिर ठग उनके कंगन उतरवाकर ले गए।
- 16 अप्रैल को भी शातिर ठगों ने एक युवक लालच दिया और उससे 14 हजार रुपये ले गए और उसे कागजों के टुकड़े देकर फरार हो गए।


दोनों शातिर ठगों के चेहरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकें हैं। अभी सीसीटीवी फुटेज ली जा रही है। इसका स्केच बनवाया जाएगा और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लोगों को जरूरत है समझदारी दिखाने की वह किसी के बहकावे में न आएं और न ही लालच में आएं। बाजारों में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी। सबसे ज्यादा जरूरत लोगों को खुद अलर्ट रहने की है, अगर कोई इस प्रकार का लालच दे तो उसकी सूचना पुलिस को दें। -मोहन लाल, सिटी थाना प्रभारी करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें