फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वियों ने लगा दिया मकान के गेट पर ताला, पूरा दिन सड़क पर बैठे रहे मंदबुद्धि बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। सेक्टर-14 अर्बन एस्टेट श्री चिंतामणि जैन स्वाध्याय सदन को वहां रह रही साध्वियों द्वारा ताला लगाने से वहां पढ़ने वाले मंदबुद्धि बच्चे सड़क पर आ गए। शनिवार को पूरा दिन ये बच्चे सड़क पर बैठे रहे। मंदबुुद्धि विकलांग समिति के सदस्यों ने इस बारे में डीसी, डीएसपी और सिविल लाइन थाना प्रभारी को भी शिकायत की। डीएसपी ने पुलिस को भी मौके पर भेजा, लेकिन साध्वियों ने गेट का ताला नहीं खोला। दोपहर बाद बच्चे अपने घर चले गए।
मंदबुद्धि विकलांग समिति के संचालक अनिल बंधु जैन ने बताया कि उसके पिता पदम प्रकाश जैन ने यह मकान जैन संस्था को दे दिया था। पिछले 15 साल से वे इस मकान में मंदबुद्धि बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं। इस मकान में तीन कमरे और एक हॉल में वह बच्चों को पढ़ाते हैं और इनका वह दो हजार रुपये पर महीना किराया भी देते हैं। इस मकान में पहली मंजिल पर दो साध्वी रहती हैं। शुक्रवार को इन दोनों साध्वियों और एक और व्यक्ति ने समिति के प्रधान पवन शर्मा का भी गिरेबान पकड़कर उसे धमकाया और उसे मकान से बाहर निकाल दिया। कहा कि दोबारा इन बच्चों को लेकर इस मकान में मत घुस जाना। शनिवार को जब वह सुबह मंदबुद्धि बच्चों को लेकर आया तो साध्वी ने मकान के गेट पर ताला जड़ दिया। बच्चों की किताबें और अन्य सामान मकान में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साध्वी और विकलांग समिति इन दोनों के बीच इस मकान को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इस लिए सोमवार को ही इस मामले में कोई कार्रवाई होगी।
-मोहन लाल, सिविल लाइन थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें