फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति के मंडी में कार्यक्रम करने पर भाकियू नेता के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

असंध (करनाल)। स्थानीय अनाज मंडी में अन्नदाता किसान यूनियन द्वारा पिछले दो दिन लगातार बिना मार्केट कमेटी के अनुमति के किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसको लेकर मार्केट कमेटी सचिव ने थाने में शिकायत देकर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरमुख सिंह के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। शिकायत में मार्केट कमेटी सचिव कृष्ण धनखड़ ने मार्केट कमेटी के कर्मचारी के साथ गाली गलौच, मारपीट करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में मार्केट कमेटी के सचिव कृष्ण धनखड़ ने आरोप लगाया कि 24 और 25 मार्च को अन्नदाता भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरमुख सिंह वासी वार्ड 11 असंध ने बिना मार्केट कमेटी कार्यालय के स्वीकृति के जबरदस्ती मंडी के कवर शेड के नीचे जन समूह इकट्ठा कर अधिवेशन किया। 25 मार्च को कमेटी कार्यालय में कार्यरत ठेका प्रथा आधार पर लगे कर्मचारी को अधिवेशन न करने बारे और फोटोग्राफी करने के लिए भेजा गया। इस दौरान गुरमुख सिंह ने कर्मचारी के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट करने की कोशिश की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन ने भी दी शिकायत
इस मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन के हलका प्रधान जोगिंदर झींडा ने भी असंध थाना में गुरमुख सिंह के खिलाफ दी शिकायत में आरोप लगाया है कि गुरमुख सिंह भारतीय किसान यूनियन के नाम पर किसानों के साथ फर्जीवाड़ा कर रहा है। इसकी कोई संस्था रजिस्टर्ड नहीं है, लेकिन यह फर्जी कागजात तैयार कर किसानों की पर्ची काट रहा है व किसानों से अवैध वसूली कर रहा है इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने गुरमुख सिंह के खिलाफ रोष भी प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें