फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, घर का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा (करनाल)। गढ़ीखजूर गांव के एक घर में चाय बनाते समय सिलिंडर ने अचानक आग पकड़ ली। हादसे के डर से पूरा परिवार घर से बाहर निकल गया। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। गनीमत रही कि आगजनी की इस घटना में परिवार का कोई सदस्य हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

घर के मुखिया सुखपाल के मुताबिक मंगलवार की सुबह करीब सात बजे उसकी पत्नी सीमा ने चाय बनाने के लिए जैसे ही गैस चूल्हे को ऑन किया तो अचानक गैस सिलिंडर ने आग पकड़ ली। सिलिंडर में आग लगने की दहशत से ही उसकी पत्नी बच्चों समेत घर से बाहर निकल गई। महिला का शोर सुनते ही आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। आग लगने की घटना से पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। घर में लगी आग पर ग्रामीणों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। मकान मालिक का कहना है कि आगजनी की घटना में उसके घर का घरेलू सामान और संदूक में रखा हजारों रुपये की नकदी भी खाक हो गई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं गांव के सरपंच प्रतिनिधि टेकचंद कुमार ने बताया कि आग लगने से जो नुकसान हुआ है। उसके मुआवजे को लेकर पंचायत की तरफ से प्रस्ताव प्रशासनिक अधिकारियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें