फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड पर बस ने दंपति को कुचला, महिला की मौत, ग्रामीणों ने की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड पर बस ने दंपति को कुचला, महिला की मौत, पति गंभीर, ग्रामीणों ने की तोड़फोड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। बाइक सवार गांव शामगढ़ निवासी एक दंपति को जीटी रोड पर कर्ण लेक के पास रोडवेज की बस ने कुचल दिया, हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जैसे ही ग्रामीणों को हादसे की सूचना मिली तो वे काफी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए और गुस्साए ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। आनन फनान में सवारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद ग्रामीणों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

उधर, सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। देर रात दस बजे तक ग्रामीणों ने जाम लगा रखा था और आरोपी रोडवेज चालक की गिरफ्तारी पर अड़े रहे। बुधवार रात आठ बजे शामगढ़ निवासी नरेश कुमार अपनी पत्नी जमना देवी के साथ बाइक से करनाल से गांव की ओर जा रहा था। जैसे ही वह कर्ण लेक के समीप नहर पुल पर पहुंचा तो पीछे से दिल्ली से बैजनाथ जा रही हरियाणा रोडवेज की बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पति पत्नी सड़क पर गिर और मौके पर ही महिला की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर गांव शामगढ़ के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वे गुस्सा गए और रोडवेज चालक की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा करने लगे। इस दौरान लोगों ने बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। ग्रामीणों के गुस्से को देखकर यात्रियों में भगदड़ मच गई और वे बस से उतरकर मौके से भागने लगे। साथ ही ग्रामीणों ने जीटी रोड को जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण रोडवेज चालक की गिरफ्तारी पर अड़े रहे। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। रात 8 बजे से लेकर 10 बजे तक जीटी रोड जाम रहा और सैकड़ों की संख्या में वाहन जाम में फंसे रहे। दस बजे पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि जल्द ही चालक को काबू कर लिया जाएगा, फिलहाल जाम खुलवाया दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें