फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालुपुरा गांव के पास यमुना में डूबा व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। लालुपुरा गांव के पास एक व्यक्ति यमुना में डूब गया। व्यक्ति यमुना पार कर यूपी की तरफ अपने खेतों में जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों की टीम मौके पर बुलवाई। गोताखोरों ने कई घंटों तक व्यक्ति की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। समाचार लिखे जाने तक तलाश जारी थी। लालुपरा निवासी विनोद कुमार (40 वर्ष) पुत्र ऋषिपाल गुरूवार दोपहर लगभग 12 बजे यूपी की तरफ जाने के लिए यमुना में उतरा था। ग्रामीणों के मुताबिक विनोद कुछ दूर जाने पर डूब गया और बह गया। विनोद के यमुना में डूबने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई और घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। ग्रामीण युवकों ने विनोद की यमुना में तलाश की लेकिन सुराग नहीं लगा। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी ने गोताखोरों की टीम बुलवाई। इसके बाद विनोद की तलाश शुरू हुई। गोताखोर बोट की सहायता से कई घंटों तक पानी की गहराई में विनोद की तलाश करते रहे, लेकिन उसका कहीं भी कोई सुराग नहीं लगा। सरपंच विकास ने बताया कि विनोद यमुना पार कर अपने खेतों की तरफ जा रहा था। और यमुना में कुछ ग्रामीण युवक नहा रहे थे। युवकों ने उसको डूबते हुए देखा था। युवकों ने भी विनोद की तलाश की थी।
विज्ञापन


इस बारे में थाना प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि लालुपुरा के पास यमुना में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना मिली थी। गोताखोरों की सहायता से व्यक्ति की तलाश जारी है। लेकिन अभी तक कोई भी सुराग नहीं लग पाया है। -संदीप कुमार, थाना प्रभारी घरौंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें