फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैफेड शुगर मिल का एडीशनल जीएम कर्मचारी से कर रहा था पिछले कई महीनों से कुकर्मं, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

असंध (करनाल)। कस्बे के फफड़ाना गांव स्थित हैफेड शुगर मिल में मिल के एडिशनल जीएम द्वारा एक कर्मचारी के साथ लगातार कई महीनों तक कुकर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़ित कर्मचारी ने असंध थाना में अधिकारी के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एडिशनल जीएम के खिलाफ कुकर्म करने का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित युवक फफड़ाना शुगर मिल में डीसी रेट पर लगा हुआ था। जिसके बाद वह मिल के एडिशनल जीएम बलवान सिंह चहल के संपर्क में आया। चहल ने उसके साथ अपने पद का रौब दिखाकर कुकर्म किया। इसके बाद वह जब भी मौका मिलता उसके साथ कुकर्म करता था, लेकिन इस पिछली बार जब गन्ने का सीजन शुरू हुआ तो पीड़ित को शुगर मिल की नौकरी से हटा दिया गया था, लेकिन इस बार एक बार फिर उसे मिल में डीसी रेट पर नौकरी पर रखा गया। इसके बाद एडिशनल जीएम बलवान चहल ने उसके साथ दोबारा कुकर्म करना शुरू कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि इस दौरान उसने इस मामले को किसी से भी बताने या उसके खिलाफ पुलिस शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देता था। जब वह अपनी हरकतों से बाज नही आया तब जाकर तंग आकर उसने पुलिस शिकायत दी है। पीड़ित ने आरोप लगाए हैं कि जब भी उसने उसका विरोध करने का प्रयास किया तो वह उसे अपने पद का रोब दिखाकर नौकरी से हटाने व जान से मारने की धमकियां देता था। थाना प्रभारी विरेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि उनके पास शुगर मिल के एक कर्मचारी की शिकायत पर एडिशनल जीएम बलवान चहल पर धारा 506, 377 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झूठे आरोप में फंसाया जा रहा है : चहल
इस मामले में शुगर मिल के एडिशनल जीएम बलवान सिंह चहल का कहना है कि उसे झूठे केस में फंसाया जा रहा है। जिस व्यक्ति ने मुझ पर ये आरोप लगाए हैं, उसने मुझसे पहले एक लाख रुपये लिए हुए हैं वह अब भी उससे तीन लाख रुपये मांग रहा था, जब मैंने रुपये देने से मना कर दिया तो उसने मेरे ऊपर ये झूठा आरोप लगा कर मुझे फंसाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें