फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनसान पड़े सीएम के घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, नहीं था कोई पहरेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। प्रेमनगर स्थित सुनसान पड़े सीएम मनोहर लाल के घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। बड़ी बात रह है कि इस सुनसान घर में रात को कोई नहीं रहता है और इसी सुरक्षा के लिए भी कोई इंतजाम नहीं हैं। दिन में कोर कमेटी का सदस्य यहां पर बैठता है। वह भी शाम को घर को ताला लगाकर चला जाता है।
विज्ञापन

बता दें कि सीएम मनोहर लाल ने करनाल विधानसभा से चुनाव लड़ने से पहले ये घर किराए पर ले रखा है। बुधवार को आग लगने के बाद जब घर से धुआं निकलने लगा तो पड़ोसियों ने इसकी सूचना दर्शन सिंह को दी। दर्शन ने आकर घर का ताला खोला और पड़ोसियों कड़ी मशक्कत के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ी आने से पहले ही आग पर काबू पा लिया। इसके बाद सूचना मिलते ही एसपी सुरेंद्र भौरिया सहित सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल, भाजपा जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम को भी बुलाया। टीम ने साक्ष्य जुटाए। आग लगने से सीएम आवास में रखा कंप्यूटर सहित अन्य जरूरी दस्तावेज जल गए हैं। इस बारे में सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल का कहना है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। आग में कंप्यूटर समेत कुछ कागजात जल गए हैं। एफएसएल की टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें