फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन फोरलेन सड़कों पर जा रही है वाहन चालकों की जान, प्रशासन बन रहा अनजान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इंद्री (करनाल)। जिले में जिन सड़कों को फोरलेन करने का निर्माण कार्य चला हुआ है, उन्हीं सड़कों पर सबसे ज्यादा सड़क हादसे हो रहे हैं और वाहन चालक जान गंवा रहे हैं।
इंद्री से लाडवा सात किलोमीटर सड़क को फोरलेन करने का निर्माण कार्य 15 दिन पहले ही शुरू हुआ है, ठेकेदार ने सड़क की एक साइड को उखाड़कर चार फीट गहरी खाई बना दी और कोई डिवाइडर नहीं लगाया। गांव बटेड़ी के समीप इस खाई में सुबह साढ़े सात बजे तो यात्रियों से भरी हरियाणा रोडवेज की एक बस पलट गई, जिसमें 30 यात्री घायल हो गए। इस बस को सीधा भी नहीं किया था कि इस दुघर्टना स्थल से तीन किलोमीटर आगे गांव बटेड़ी के समीप एक ट्रक ने दो बाइक सवार को टक्कर मार दी और एक को कुचल दिया। हालांकि, पुलिस ने ट्रक को मौके पर ही काबू कर लिया, लेकिन ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे के बाद ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है, क्योंकि इस तरह के हादसे पहले भी हो चुके हैं। बड़ा सवाल ये है कि आखिरकार सड़क चौड़ी करने के पीछे कितने लोगों को अपनी जान की बलि देनी होगी?
विज्ञापन


दो स्कूली बच्चों की जा चुकी है जान, लोगों ने गुस्से में लगाई थी ट्रकों में आग
20 दिसंबर को निर्माणाधीन करनाल-इंद्री रोड पर गांव जनेसरों के समीप ट्राले और प्राइवेट स्कूल बस के बीच हादसा हुआ था। इस हादसे में दो बच्चों की जान चली गई थी और 9 बच्चे घायल हो गए थे। इस दौरान ग्रामीणों ने गुस्से में आकर दो ट्रकों में आग लगा दी थी और अन्य वाहनों को क्षतिग्रस्त भी कर दिया था।

विभाग नहीं ले सबब, जा रही है वाहन चालकों की जान
बता दें सड़क फोरलेन करने के लिए करनाल- इंद्री रोड, इंद्री-लाडवा रोड और करनाल-कुंजपुरा रोड पर कार्य चला हुआ है। इन्हीं सड़कों पर हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है। क्योंकि इन सड़कों पर पीडब्ल्यूडी द्वारा एक साइड को उखाड़ दी जाती है, लेकिन बचाव के लिए ना तो डिवाइडर लगाए जाते हैं ओर न ही रिफ्लेक्टर लगाए जाते हैं। यही कारण है हर रोज इन सड़कों पर हादसे हो रहे हैं।

खानापूर्ति के लिए जगह-जगह रख दिए जाते हैं कट्टे
सड़क निर्माण कार्य में विभाग द्वारा हर बार लापरवाही बरती जाती है। सड़क को एक साइड से विभाग उखाड़ तो देता है वहां डिवाइड लगाने की बजाए, खानापूर्ति के लिए जगह-जगह कट्टे रख देता है, जो रात को दिखाई भी नहीं देते।
विज्ञापन


लगातार दो दिन हुए सड़क हादसे में जा चुकी है दो व्यक्तियों की जान
करनाल-कुंजपुरा रोड पर 12-13 फरवरी को लगातार दो दिन सड़क हादसे हुए। इसमें 12 फरवरी को कुंजपुरा रोड आरकेपुरम गली नंबर दो के सामने एक साइड से उखड़ी सड़क के कारण स्कूटी सवार दो ट्रक के आगे गिर गए और ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इसी प्रकार, कुंजपुरा रोड पर आईटीआई के समीप ट्रक चालक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी थी, जिसमें पति की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें