अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। असंध के चोरकारसा गांव में एक बहू ने अपनी सास, ननद और पति पर दूध में जहर घोलकर पिलाने का आरोप लगाया है। फिलहाल बहू की तबीयत ठीक है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति, सास और ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंजू ने बताया कि उसकी शादी 19 मार्च 2017 को चोर कारसा निवासी मनीश के साथ हुई है। शादी के एक महीने बाद ही उसकी ननद और सास उसे ताने मारने लगी की वह उसके बेटे के लायक नहीं है और दहेज की डिमांड भी करने लगी। इतना ही नहीं उसे परेशान कर उसके साथ मारपीट भी करने लगी। जब इस बारे में उसने अपने पति मनिश को बताया तो वह भी अपनी मां और बहन के साथ मिल गया। इसके बाद मेरा भाई मुझे मायके लेकर आ गया। फिर वह दोबारा उसका पति उसे ससुराल लेकर आ गया। इस दौरान उसके पति, ननद, सास ने दूध में जहर मिलाकर उसे पीला दिया। जिस कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। जब आंख खुली की असंध अस्पताल में मिली।