फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, विवाहिता झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डोभी/घनश्यामपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के बोड़सर कला गांव में अपने नाना के घर रह रही युवती की अबूझ हालत में मौत हो गई जबकि बदलापुर थाना क्षेत्र के मिरसादपुर गांव में में विवाहिता अबूझ हालत में गंभीर रूप से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

लाइनबाजार थाना क्षेत्र के सैदनपुर निवासी दीप्ति मौर्य (18 ) बोड़सर कला गांव में अपने नाना के घर रहकर पढ़ाई करती थी। वह इंटरमीडिएट की छात्रा थी। मंगलवार की रात में अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी ले गए जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर ननिहाल के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बदलापुर थाना क्षेत्र के मिरसादपुर गांव निवासी विनोद की 22 वर्षीया पत्नी मालती देवी सुबह घर में खाना बना रही थी। इसी बीच घर में चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पास के लोग पहुंचे तो देखा महिला आग की लपटों से घिर गई थी। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई लेकिन तबतक वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि स्टोव पर खाना बनाते समय उसकी साड़ी में आग लग गई जिससे वह झुलस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें