फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी से घर जा रही नर्स के गले से छीनी सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज से नाइट ड्यूटी खत्म कर सुबह घर लौट रही स्टाफ नर्स के गले से दो युवकों ने सोने की चेन छीन ली। स्टाफ नर्स की शिकायत पर थाना सिविल लाइन करनाल पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव खैरपुर जिला झज्जर निवासी रीतू ने शिकायत में बताया कि कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात है अशोका गार्डन कॉलोनी में किराए के मकान में रहती है। 12 जून को नाइट ड्यूटी खत्म करने के बाद सुबह आठ बजे अपने घर जा रही थी। जब वे कल्पना चावला मेडिकल के बस क्यू शेल्टर के पास पहुंची तो मेरे पीछे से एक मोटर साईकिल पर दो लड़के आये और मेरे गले से सोने की चैन झपट कर ले गए। चैन लगभग 20 ग्राम की थी। दोनों लड़के पल्सर मोटर साईकिल पर थे और वारदात को अंजाम देने के बाद जीटी रोड की तरफ भाग गए। एएसआई राजेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें