फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री कर्मी की पीटकर हत्या खेत में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर(फतेहपुर)। पानीपत से कमाकर घर लौट रहे फैक्ट्री कर्मी की बुधवार रात पीटकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव किनारे खेत से गुरुवार सुबह बरामद हुआ। पिता ने रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पसलियों में चोट से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


गाजीपुर थाना क्षेत्र के ककरारा गांव निवासी रामबाबू कोरी का बेटा ललित कुमार कोरी (21) पानीपत में एक धागा फैक्ट्री में कर्मचारी था। उसकी सात मई को शादी तय थी। किसी विवाद के कारण शादी कैंसिल हो गई थी। पिता ने बताया कि पानीपत से 11 जून को घर आने की सूचना बेटे ने दी थी। उसके बाद बेटे से संपर्क नहीं हुआ। ग्रामीणों ने कुड़वारी और ककरारा गांव के बीच गोदइया के खेत में बेटे का शव मिलने की सूचना दी। वह लोग

भागकर पहुंचे। बेटे के शरीर पर चोट के निशान थे। उसकी नाक से खून बह रहा था। उसका कपड़ों का बैग, मोबाइल गायब था। उन्हें शक है कि उनके बेटे की गांव की चार लोगों ने मिलकर हत्या की है। उनसे खेत की पुरानी रंजिश है। पुलिस शादी टूटने के मामले, खेत की रंजिश समेत कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। ललित तीन भाइयों अमित, पवन, वीरेंद्र में सबसे बड़ा था। उसकी दो बहनें प्रियंका, प्रीती हैं। घटना से मां रन्नो देवी का हाल बेहाल हो गया। सूचना पर एएसपी व सीओ श्रीपाल यादव पहुंचे। सीओ ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई है। छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें