फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के बीच खड़े कैंटर से टकराई प्राइवेट टूरिस्ट वोल्वो बस, बस चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। जीटी रोड पर झंझाड़ी गांव के समीप सुबह करीब साढ़े छह बजे सड़क पर टायर पंक्चर हुए खड़े कैंटर से प्राइवेट टूरिस्ट वोल्वो बस की जबरदस्त भिड़ंत हुई। इस टक्कर में कैंटर और बस के परखच्चे उड़ गए और क्षतिग्रस्त बस जीटी रोड पर लगी ग्रिल को तोड़ कर पास स्थित एक होटल की दीवार से टकरा गई। यह बस मनाली से दिल्ली जा रही थी। इस हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। परिचालक सहित करीब 12 यात्री घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने बस का शीश तोड़कर यात्रियों को निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल यात्रियों को आस-पास के अस्पतालों में दाखिल कराया। इसके बाद क्षतिग्रस्त कैंटर को सड़क से दूर किया। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया।

कैंटर चालक की गलती से हुआ हादसा
फ्रूट ड्रिंक के पाउच से भरा कैंटर दिल्ली की ओर जा रहा था। टायर में पंक्चर होने पर कैंटर चालक ने कैंटर पर जीटी रोड पर पहली लाइन में ही खड़ा कर दिया। वहीं, पीछे से सुबह करीब साढ़े छह बजे हिमालचल प्रदेश के जिला मंडी गांव बनवाड़ निवासी बस चालक राम कृष्ण व परिचालक मनोज करीब 40 यात्रियों को लेकर दिल्ली की ओर जा रहा था।
विज्ञापन

जब वह कैंटर के समीप पहुंचा तो वोल्वो का चालक कुछ समझ नहीं पाया और बस कैंटर से टकरा गई और बस ग्रील को तोड़कर विवान होटल से टकराकर रुकी। इस दौरान बस चालक राम कृष्ण बस में ही फंस गया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के साथ चालक को बस से निकाला, लेकिन तब तक बस चालक की मौत हो चुकी थी। परिचालक मनोज सहित दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके साथ ही दिल्ली निवासी तरूण उनकी पत्नी शिखा, दिल्ली निवासी कुलदीप, संदीप, बांग्लादेश निवासी शुभ भी घायल हो गया। जिन्हें अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

शीशा तोड़कर निकाला यात्रियों को
हादसे के बाद आस-पास के लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को शीश तोड़कर निकाला। जो व्यक्ति घायल और चोटिल थे उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया। सभी यात्री डरे हुए थे और सुरक्षित थे लेकिन बस चालक बस में फंस गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


कुछ समय के लिए जाम में फंसी रही भारत-पाकिस्तान बस
इस हादसे के बाद जीटी रोड पर जाम लग गया। इस जाम में पाकिस्तान के लाहौर से दिल्ली जाने वाली बस भी फंस गई। इसके बाद पुलिस ने जाम को खुलवाया और फिर उसे बस को जाम से निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें