फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से लापता पुंडरी के युवक का शव पानीपत के गांव पलहेड़ी के पास मिला, एक हाथ व पैर काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। उपमंडल के पुंडरी गांव से पांच दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए युवक का शव पानीपत के गांव पलहेड़ी के पास सड़क किनारे गड्ढों में मिला है। युवक की टांग व पांव को बुरी तरह से काटी गई है। साथ ही सिर पर भी चोट के निशान पाए गए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या कर लाश को फेंका गया है। परिजनों ने हरिराम की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बीती एक जनवरी को पुंडरी निवासी 35 वर्षीय हरिराम हर रोज की तरह घर से काम करने के लिए खेत में गया था, लेकिन देर शाम तक जब वह खेत से नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने खेत में जाकर हरिराम की तलाश की, लेकिन हरिराम खेत में नहीं मिला। अगले दिन में परिजनों अपने आस-पास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। हरिराम के भाई रामेश्वर ने तीन जनवरी को घरौंडा पुलिस को हरिराम के लापता होने की शिकायत दी। पुलिस ने गुमशुदगी की रपट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस ने खेतों में काम करने वाले एक प्रवासी मजदूर को पूछताछ के लिए उठाया था।
विज्ञापन


खून से सने मिले थे हरिराम के कपड़े
गुमशुदगी की रपट दर्ज होने के बाद तीन जनवरी को फरीदपुर और पुंडरी के बीच खेतों के पास खून से सने कुछ कपड़े पुलिस ने बरामद किए थे। पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वायड को बुलाकर मामले की छानबीन शुरू कर दी थी, लेकिन डॉग स्क्वायड भी किसी तरह का सुराग नहीं जुटा पाए थे। इसके बाद भी पुलिस ने हरिराम की तलाश जारी रखी।

पलहेड़ी के पास नग्न हालत में मिला हरिराम का शव
संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए हरिराम का शव शनिवार की सुबह नग्न हालत में पलहेड़ी रोड पर गड्ढों में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पानीपत भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने हरिराम की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


गुमशुदा हरिराम का शव पलहेड़ी रोड पर नग्न अवस्था में गड्ढों में मिला है। शव की एक हाथ और पैर कटा हुआ है। मुंह पर चोटों के निशान भी हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।-दीपक कुमार, थाना प्रभारी घरौंडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें