अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। सोने का व्यापारी बनकर कुछ लोग एक व्यक्ति से 10 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
ढांड निवासी शमशेर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि कैथल निवासी सोनू ढांडा, सुरेन्द्र ढांडा नरेश ढांडा, जितेन्द्र पाई, राजेश, देव शर्मा ने उसको सोने का व्यापार करने का लालच देकर उससे 10 लाख रुपये ठग लिए। शमशेर ने बताया कि कुछ दिन पहले चंडीगढ़ पर वह बस के इंतजार में खड़ा हुआ था। इस दौरान एक गाड़ी आकर उसके पास रुकी। इसमें सुरेन्द्र ढांडा व नरेश ढांडा बैठे हुए थे। उन्होंने उसे गाड़ी में बैठने को कहा और कहा कि वे सोने का कारोबार करते हैं और इसमें करोड़ों रुपए कमा रहे हैं। उन्होंने झांसा किया कि वे उसके लिए सस्ता सोना ला सकते हैं और बाद में मोटी कमाई होगी। इस पर उसने आरोपियों को दस लाख रुपये दे दिए, लेकिन न तो उसे सोना मिला और न ही पैसे। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।