फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज का डॉक्टर करता है प्राइवेट अस्पताल में प्रैक्टिस, प्रबंधन ने दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर द्वारा अब प्राइवेट अस्पताल में प्रैक्टिस करने का मामला सामने आया है। मेडिकल कॉलेज ने इसको लेकर बाकायदा संबंधित अस्पताल से पत्राचार करके डॉक्टर के संबंध में जानकारी मांगी तो वहां से भी इसकी पुष्टि की गई कि डाक्टर ऑॅन कॉॅल उनके अस्पताल में आता है। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर की तरफ से संबंधित डॉक्टर को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। अभी तक डॉक्टर द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि डॉक्टर के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन

मामले के अनुसार, मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में तैनात जूनियर रेजिडेंट है। कॉलेज प्रबंधन के पास किसी ने गुप्त रूप से शिकायत की कि डॉक्टर साहिल शाहाबाद (कुरुक्षेत्र) स्थित मीरी पीरी अस्पताल में भी प्रैक्टिस करते हैं। शिकायत के बाद प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू की। साथ ही कॉलेज की तरफ से मीरी-पीरी अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर को पत्र लिखकर मामले की जानकारी मांगी गई। इस पर मीरी पीरी अस्पताल ने बताया कि डॉ. साहिल उनके पास प्रैक्टिस करता है। वे आन कॉॅल ड्यूटी पर आता है। वहां से पुष्टि होते ही कॉलेज प्रबंधन ने संबंधित डॉक्टर को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है। अगर डॉक्टर द्वारा नोटिस का जवाब नहीं दिया जाता है तो उसके खिलाफ प्रबंधन कड़ा एक्शन ले सकता है। बताया जाता है कि संस्थान की तरफ से चेताया गया है कि अगर यह सत्य है तो डॉक्टर को यहां पर की गई प्रैक्टिस का अनुभव प्रमाण पत्र नहीं दिया जाएगा।
इससे पहले भी आ चुके हैं मामले सामने
मेडिकल कॉलेज में यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी संस्थान कई डॉक्टर इसी प्रकार के विवाद में आ चुके हैं। करीब एक साल पहले संस्थान का एक डेंटिस्ट करनाल के ही एक निजी अस्पताल में मरीज का इलाज करते मिला था। इसके अलावा, डॉक्टरों द्वारा इमरजेंसी से मरीजों को निजी अस्पताल में ले जाने के मामले भी सामने आ चुके हैं। साथ ही जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में डॉक्टरों के खिलाफ जांच और केस दर्ज तक करने के आदेश जारी हुए थे।
विज्ञापन

इस तरह की शिकायत मिली है। इसको लेकर जांच बैठाई गई है। जांच में जो भी सामने आएगा उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी, क्योंकि कोई डॉक्टर दो संस्थानों से वेतन नहीं ले सकता। अगर किसी ने ऐसा किया है तो वह भुगतेगा। - डॉ. सुरेंद्र कश्यप, डायरेक्टर, कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें