फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप लूटने वाले आरोपियों में से मुख्य आरोपी का सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल और घरौंडा में पेट्रोल पंप लूटने वाले दो आरोपियों से पुलिस उनके तीसरे साथी मुख्य आरोपी के ठिकाने के बारे में कुछ भी उगलवा नहीं पाई है। दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। सीआईए-2 का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

27 व 28 जुलाई को तीन बदमाशों ने अलग-अलग बाइक पर सवार होकर पहले नमस्ते चौक स्थित सक्षम पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने एक ड्राइवर को गोली भी मार दी थी। इसके बाद अगले दिन उन्होंने घरौंडा में राणा पेट्रोल पंप पर 70 हजार रुपये लूटे थे। पुलिस की सीआईए-2 टीम ने दो आरोपी गोंदर निवासी विशाल व बीड़ बडावला गांव निवासी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया था। इस गिरोह का मुख्य आरोपी पवन जो समालखा गांव का रहने वाला है वह अभी काबू से बाहर है। पवन हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा भी काट रहा है, फिलहाल वह पेरोल जंपर है। उसे पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। सीआईए-2 इंचार्ज दीपक ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें