फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अदालत का प्यादा 800 रुपये रिश्वत लेते धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। एसीबी करनाल की टीम ने जिला अदालत के प्यादे को 800 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। वह सम्मन तामील करवाने के बदले एक अधिवक्ता के मुंशी से रिश्वत मांग रहा था।
एसीबी टीम के अनुसार, शिकायतकर्ता हांसी रोड निवासी सागर ने बताया कि वह जिला अदालत में चैंबर नंबर-117 अधिवक्ता प्रदीप वोहरा के पास मुंशी के रूप में कार्य करता है। प्रीतम सिंह बनाम नरेंद्र सिंह का मामला सिविल जज जूनियर डिवीजन करनाल में लंबित है। इस केस की पैरवी अधिवक्ता प्रदीप वोहरा कर रहे हैं। इस केस में प्रतिवादियों को सम्मन तामील करवाने के बदले जिला अदालत की सम्मन शाखा का प्यादा राजेश 800 रुपये मांग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस शिकायत पर मामला दर्ज कर टीम का गठन किया गया फिर दबिश दी गई। आरोपी राजेश को सेक्टर-12 हुड्डा पार्क के समीप शिकायतकर्ता सागर से 800 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ लिया। मंगलवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें