फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 38 युवाओं का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। हरियाणा राज्य यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 26 फरवरी को कर्ण स्टेडियम में हुआ। इस दौरान प्रदेशभर के अंडर 18 के करीब 350 महिला व पुरुष प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रदेशभर के 38 युवाओं का चयन अब 20वीं राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है। अब ये खिलाड़ी बिहार के पटना में 10 से 12 मार्च तक होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


एथलेटिक्स की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए सबसे ज्यादा झज्जर के छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है। उसके बाद हिसार से पांच खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया है। सोनीपत से चार खिलाड़ी इसमें शामिल होंगे। इसके अलावा जींद, गुरुग्राम, रोहतक व रेवाड़ी से तीन-तीन खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। भिवानी, फरीदाबाद, पानीपत से दो-दो खिलाड़ी भाग लेंगे। वहीं अंबाला, चरखी दादरी, कैथल, करनाल, सिरसा से 1-1 खिलाड़ी का चयन 20वी राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें