फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएगी वैक्सीन, कल आएगा मैसेज, फिर लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णनगरी में कोरोनो वैक्सीन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। वायरस के खात्मे के लिए करनाल में कोविशील्ड का टीका लगाया जाएगा। कुरुक्षेत्र से ये टीका आज करनाल में पहुंचेगा। जबकि सीरिंज और स्टोरेज के लिए सात फ्रिज करनाल पहुंच गए हैं। उधर, प्रशासन ने टीकाकरण के 40 और सेंटर बढ़ा दिए हैं। ताकि सोशल डिस्टेंसिंग प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ये टीकाकरण किया जा सके। टीका सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा। इससे पहले उनके मोबाइल पर मैसेज आएगा। उसके बाद वे टीकाकरण के लिए सेंटर पर पहुंचकर चरणबद्ध ढंग से टीका लगवाएंगे। शहर के केंद्रीय सरकारी चिकित्सा सामग्री भंडार में पहुंची कोविशील्ड पहले अब कुरूक्षेत्र जाएगी और वहीं से करनाल समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई होगी। डीसी निशांत कुमार यादव का कहना है कि 15 जनवरी तक ही कोविशील्ड जिले में पहुंच जाएगी, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने 16 जनवरी को टीकाकरण की शुरूआत के लिए बनाये गये सेंटरों की संख्या 4 से 6 कर दी है। जबकि आगे के लिए 40 और सेंटर बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन

पहले दिन इन केंद्रों पर होगा वैक्सीनेशन
पहले दिन यानी 16 जनवरी को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज, नागरिक अस्पताल, पार्क अस्पताल, घरौंडा सीएचसी, कुंजपुरा सीएचसी व निसिंग सीएचसी सेंटर पर टीका लगाया जाएगा। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहना है कि इन सेंटरों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। जिन लोगों को टीकाकरण के पहले दिन कोविड शील्ड का टीका लगना है उनकी अभी लिस्ट जारी नहीं हुई है। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से करनाल में स्थित केंद्रीय चिकित्सा सामग्री भंडार में कोविड शील्ड की 4 लाख डोज आई हुई हैं। यहां से उत्तर भारत में वैक्सीन सप्लाई की जाएगी। इसके लिये अभी निर्देश नहीं मिले हैं। हरियाणा के लिए कुरूक्षेत्र में स्टोर बनाया गया है। कुरूक्षेत्र से प्रदेश के सभी जिलों में वैक्सीन भेजी जाएगी आने वाले 2 दिनों के अंदर करनाल में वैक्सीन आ जाएगी।
सेंटर पर रहेगी पुख्ता व्यवस्था
एक वैक्सीन सैंटर पर 1 पुलिसकर्मी, 3 स्वास्थ्यकर्मी, 1 कंप्यूटर ऑपरेटर की डयूटी रहेगी। आने वाले समय में वैक्सीन सेंटर को बढ़ा दिया जाएगा। डीसी के अनुसार पहले चरण में जिले के करीब 10700 स्वास्थ्य कर्मियों को यह वैक्सीन दी जाएगी।
विज्ञापन

बाजू में सूजन व बुखार होने पर घबराएं मत
डिप्टी सीएमओ डॉ. नीलम ने बताया कि कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने के बाद किसी प्रकार की बड़ी दिक्कत नहीं होगी। टीकाकरण को लेकर जो भ्रांतियां फैली है वे सब झूठ है। अकसर वैक्सीन का टीका लगाने पर बाजू में दर्ज, सूजन, बुखार व सिरदर्द जैसी दिक्कत हो सकती है। कोरोना वैक्सीन का टीका लगाने पर यदि इस तरह दर्द, सूजन या बुखार आता है तो घबराएं मत और इसी सूचना डॉक्टर को दे और चेकअप करायें।
टीकाकरण के लिए आई सीरिंज, दिया जाएगा मोबाइल नंबर
टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग के पास सीरिंज आ गई है। इससे पहले सात फ्रीज भी आए है। जिनमें कोरोना वैक्सीन रखी जानी है। विभाग के अधिकारियों को कहना है उनकी तरफ से पूरी तैयारियों है। जिन स्वास्थ्य कर्मियों को पहले दिन टीका लगेगा, उन्हें एक मोबाइल नंबर दिया जायेगा। ताकि वैक्सीन लगने के बाद उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत होती है, तो वह उस नंबर पर बात कर उसकी जानकारी दे सकें। इसके साथ ही हर स्वास्थ्य केंद्र पर एईएफआई बनाया गया है। ताकि टीकाकरण के बाद किसी स्वास्थ्य कर्मी को कुछ होता है तो उसका तुरंत इलाज किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें