गांव ब्याना निवासी एक व्यक्ति से ट्रकों की बकाया राशि के लेनदेन को लेकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। रविंद्र ने बताया है कि नवंबर 2019 में उसने अपने दो ट्रकों का सौदा 9 लाख 40 हजार रुपये में करनाल के संदीप शर्मा के साथ किया था। संदीप ने पेशगी के तौर पर 45 हजार रुपये नकद दिए व बकाया रकम एनओसी मिलने के बाद देने का वादा किया। रविंद्र ने निर्धारित समय में संदीप को एनओसी दे दी परंतु संदीप ने उसे बकाया रकम नहीं दी। जब उसने कई बार संदीप से पैसे मांगे तो बहाने बनाता रहा और कहता था कि दोनों ट्रक हिमाचल में पहाड़ी से गिर गए हैं। रविंद्र का आरोप है कि संदीप ने दोनों ट्रक राजस्थान में चला रखे हैं। इंद्री थाना प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।