फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को कोरोना के 8 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें निसिंग वार्ड नंबर 8 से दो, सेक्टर13, मॉडल टाउन, न्यायपुरी, सेक्टर-7 व सेक्टर-32 निवासी शामिल है। हालांकि इससे अलग दो ओमिक्रॉन पॉजिटिव केस भी मिल चुके हैं लेकिन इसके बाद भी लापरवाही बढ़ती जा रही है। बिना मास्क और बिना सैनिटाइजर के लोग सड़कों पर आवागमन कर रहे हैं। फिलहाल जिले में कोरोना वायरस के 26 पॉजिटिव केस एक्टिव हैं। पिछले 24 घंटे में 1905 सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

सिविल सर्जन की रिपोर्ट के अनुसार बताया कि जिले में अब तक 638928 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए जिनमें से 594035 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। जिले में अब तक 40092 पॉजिटिव केस सामने आए थे, जिनमें से 39511 मरीज ठीक होकर घर चले गए।
आज से यह आदेश लागू
कोविड-19 टीकाकरण न करवाने वालों को सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ट्रेन, बस, होटल मॉल आदि स्थानों में भी ऐसे लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा मैरिज पैलेस, सरकारी दफ्तरों, बैंकों आदि में भी जिन्होंने कोविड-19 का टीकाकरण नहीं करवाया है उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

दिखाने होंगे यह दस्तावेज
दूसरी खुराक का प्रमाण पत्र (हार्ड या सॉफ्ट कॉपी) जिन लोगों के पास स्मार्टफोन नहीं है वे कोविन पोर्टल से भेजे गए मैसेज को भी दर्शा सकते हैं। टीकाकरण की स्थिति जांचने के लिए आरोग्य सेतु ऐप का उपयोग भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें