फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारिता विभाग देश में स्थापित करेगा 150 चीनी मिल : डॉ अरविंद शर्मा

विज्ञापन
करनाल सहकारी चीनी मिल में पेराई सीजन का  शुभारंभ करते विधायक  विधायक रामकुमार कश्यप। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने मंगलवार को करनाल सहकारी चीनी मिल के 50वें पेराई सीजन और शाहबाद सहकारी चीनी मिल के 42वें पेराई सीजन का ऑनलाइन शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देश में 150 नई चीनी मिलें स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। इसी कड़ी में प्रदेश के नारायणगढ़ में चीनी मिल स्थापित करने की दिशा में काम किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गन्ना किसानों को देश में सर्वाधिक गन्ना फसल की दर 415 रुपये प्रति क्विंटल घोषित की है और जल्द ही उनसे मुलाकात करते हुए गन्ना किसानों के लिए प्रोत्साहन योजनाएं शुरू करने पर चर्चा की जाएगी। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने में सहकारिता क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है। प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए अगेती किस्म का भाव 415 रुपये प्रति क्विंटल और पछेती किस्म का भाव 408 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। जो देश में सर्वाधिक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार अपने किसानों को समय पर फसल भुगतान सुनिश्चित कर रही है। ऑनलाइन टोकन सिस्टम से गन्ना किसानों को मिल तक गन्ना लाने में 10 से 12 घंटे समय की बचत हुई है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पुराने गन्ना किसानों को मिल से जोड़ने के लिए बीते वर्ष जो प्रयास शुरू किए गए थे। उसकी बदौलत इस बार करनाल चीनी मिल में 3.90 लाख क्विंटल अधिक गन्ना और शाहबाद चीनी मिल में दो लाख क्विंटल अधिक गन्ना पेराई के लिए लाया जाएगा। शाहबाद व करनाल मिल निरंतर राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार जीत रही हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर वे शीघ्र मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात करेंगे और गन्ना किसानों को हार्वेस्टिंग में आने वाली परेशानी के लिए सब्सिडी पर मशीन उपलब्ध करवाने और उन्हें निरंतर गन्ना बिजाई के लिए साथ जोड़ने के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना शुरू करने का आग्रह करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान शुगर मिल में सबसे पहले गन्ना लेकर आने वाले किसानों जगमीत गांव फूसगढ़, कौशल गांव सदरपुर, नरेश सदरपुर को पुरस्कृत किया गया। इसी प्रकार नई तकनीक से गन्ना उत्पादन करने के लिए किसान जगमीत फूसगढ़, बारूराम को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर शाहबाद में कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, सांसद नवीन जिंदल, विधायक रामकरण काला और चीफ व्हिप व इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप, शुगर फेडरेशन के एमडी शक्ति सिंह, मिल प्रबंधक एवं गन्ना किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें