बैठक में मेले की तैयारी को लेकर की चर्चा
करनाल। कश्यप राजपूत पंजाबी वेलफेयर सोसायटी ने आगामी वार्षिक मेले की रूपरेखा और तिथियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि वर्ष 2026 का वार्षिक मेला 28 और 29 मार्च को आयोजित किया जाएगा। सोसायटी के राष्ट्रीय प्रधान अनूप कश्यप भारद्वाज ने कहा कि इस बार मेले में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, समाज के प्रतिभावान युवाओं को सम्मान, पारंपरिक रीति-रिवाजों का प्रदर्शन और सामूहिक मिलन जैसे कई कार्यक्रम होंगे। महासचिव अश्वनी कुमार, उपाध्यक्ष सोनू, कैशियर श्याम सुंदर, नारी शक्ति अध्यक्ष शक्ति देवी, पंडित अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद