फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सहकारी बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
करनाल केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड की जनरल मैनेजर शीतल पानू को ज्ञापन सौपते हकारी बैंक में काम
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। वित्तीय संस्थान ठेका कर्मचारी संघ (संबंधित भारतीय मजदूर संघ) के बैनर तले सहकारी बैंक में काम करने वाले कर्मचारियों ने गुरुवार को रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि हरियाणा सरकार जॉब सुरक्षा कानून के विपरीत काम कर रही है। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की बजाए उनकी नौकरियां छीनने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने द करनाल केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड की जनरल मैनेजर शीतल पानू को मुख्यमंत्री व हरको बैंक जरनल मैनेजर के नाम ज्ञापन सौंपा। सुरेंद्र प्योंत व महिंद्र नरवाल ने कहा कि को-ऑपरेटिव बैंक के कर्मचारियों को पहले तो हरियाणा कौशल रोजगार निगम में कई सालों से शामिल किया गया था। लेकिन अब जो पोर्टल लॉन्च किया है, उसमें पूरे हरियाणा के बैंक के कर्मचारियों को निकाल दिया है। सभी कर्मचारियों ने अपने-अपने मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि उन्हें दोबारा से हरियाणा कौशल रोजगार में शामिल किया जाए ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रहे। इस मौके पर सुरेंद्र प्योंत, महिंद्र सिंह नरवाल, कपिल, सोहन लाल, मनमोहन जलमाना, दयानंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें