फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: छात्रों का आकलन कर सुधार के लिए किया प्रेरित

Fri, 09 Jan 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक में वीरवार को निपुण हरियाणा मिशन के तहत शिक्षकों के लिए दूसरे सत्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी धर्मपाल चौधरी ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को रिमेडियल कार्यों के जरिये छात्रों में हिंदी गणित विषय की दक्षताएं बढ़ाना है। इस दौरान बच्चों को हिंदी विषय में वर्ण व अक्षर पहचान, शब्द निर्माण, वाक्य पाठन, पाठ और लेखन जैसी गतिविधियों से बच्चों का आकलन कर सुधारात्मक कदम उठाने के लिए शिक्षकों को प्रेरित किया। शिक्षकों को रिमेडियल कार्य की तकनीक पर प्रशिक्षण दिया गया। एबीआरसी मोनिका, गरिमा शर्मा, सविता, रीना, सुखविंद्र आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें