फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नागरिक अस्पताल में कूलर तो लगाए पर चालू करना भूले

विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में लगाए गए कूलर के प्लग पॉइंट में नहीं लगाए गए। अमर उजाला
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। जिला नागरिक अस्पताल में भीषण गर्मी के बीच मरीजों को राहत देने के लिए लगाए गए कूलर खुद ही बंद पड़े हैं। अस्पताल प्रशासन ने गर्मी से बचाव के नाम पर पंजीकरण काउंटर, दवा वितरण केंद्र और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कूलर बुधवार को लगा दिए लेकिन उन्हें चालू नहीं किया गया। ऐसे में इलाज के लिए आने वाले मरीज और उनके साथ पहुंचे परिजन उमस और गर्मी में परेशान हो रहे हैं।

अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो जाती हैं। सबसे ज्यादा भीड़ पंजीकरण और दवा काउंटर पर देखने को मिल रही है, जहां लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। गर्मी के कारण कई बुजुर्ग और बीमार मरीजों की हालत बिगड़ती नजर आई। लोगों का कहना है कि कूलर सिर्फ दिखावे के लिए लगाए गए हैं ताकि व्यवस्थाएं पूरी होने का दावा किया जा सके।
विज्ञापन


मरीज यशोदा और यामिन ने बताया कि गर्मी का बड़ा हिस्सा बीत जाने के बाद अस्पताल में कूलर लगाए गए। लोगों को उम्मीद थी कि इससे कुछ राहत मिलेगी लेकिन कूलर बंद होने के कारण हालात पहले जैसे ही बने हुए हैं। कई जगह कूलर बिना पानी और बिजली के खड़े दिखाई दिए।
विज्ञापन


-

ठंडे पानी की नहीं है व्यवस्था

मरीज ममता ने बताया कि भीषण गर्मी में सरकारी अस्पताल में कम से कम ठंडी हवा और पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं तो मिलनी चाहिए लेकिन यहां मरीजों को गर्मी में लाइन में खड़े रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। परिसर में दवा काउंटर के पास लगे वॉटर कूलर से ठंडा पानी तक नहीं आ रहा है। ऐसे में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

-

वर्जन :

कूलर लगाए गए हैं। कुछ शुरू करा दिए गए थे। कुछ कूलरों के लिए पॉइंट न मिलने की वजह से वे नहीं चल पाए थे। जिन्हें शुक्रवार को शुरू करा दिया जाएगा।
- डॉ. दीपक गोयल, प्रवक्ता, जिला नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें