.रेणु बाला गुप्ता से मिलते मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी। संगठन
करनाल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को चौधरी कॉलोनी स्थित महापौर रेणु बाला गुप्ता के निवास पर पहुंचकर उषा गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय उषा गुप्ता महापौर रेणु बाला गुप्ता की जेठानी तथा भाजपा के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता की भाभी थीं। उनका निधन 12 मई को हो गया था। मुख्यमंत्री के आगमन पर परिवार के सदस्यों ने उन्हें दिवंगत उषा गुप्ता के जीवन से जुड़ी स्मृतियों से अवगत कराया इस अवसर पर विधायक जगमोहन आनंद मौजूद रहे। ब्यूरो