फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुबंधित कर्मचारी करेंगे एमडी कार्यालय का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशल रोजगार निगम के माध्यम से ज्वाइनिंग नहीं चाहते अनुबंधित कोविड कर्मचारी
विज्ञापन

- छह जून को एमडी एनएचएम कार्यालय पंचकूला का करेंगे घेराव
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। स्वास्थ्य विभाग से नौकरी से हटाए गए अनुबंधित कोविड कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनकी अनदेखी हो रही है। पंचकूला में धरने पर बैठे कर्मचारियों को एक जून को ज्वाइनिंग के नाम पर जो पत्र दिया गया उसमें यह कह दिया गया कि आवश्यकता अनुसार ही कर्मचारियों की ज्वाइनिंग कौशल रोजगार निगम के माध्यम से की जाएगी। यानि हटाए गए सभी कर्मचारियों को नौकरी पर नहीं रखा जाएगा। कर्मचारियों को यह स्थिति तब स्पष्ट हुई जब सीएमओ ने पत्र में लिखे निर्देशों से अवगत करवाया।
कोरोना कर्मचारी एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि छह जून को कोविड कर्मचारी एसोसिएशन के सभी जिलों के कर्मचारी इकट्ठे होकर एमडी एनएचएम ऑफिस पंचकूला का घेराव करेंगे। स्पष्ट रूप से लिखित ज्वाइनिंग पत्र मिलने तक फिर से वहीं पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे। पूरे प्रदेश के कर्मचारी शनिवार को अंबाला में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मिलने पहुंचे तो मुलाकात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन सदस्य ललित, अमित, रवि, शिवा, मनीष, पूजा, प्रियंका व शिल्पी ने कहा कि प्रदेश के 1045 कर्मचारी स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। कोरोना संकटकाल के दौरान सेवा कर जनता का दिल जीतने वाले कर्मचारियों के साथ बड़ा विश्वासघात सरकार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने किया है। करनाल में नौकरी से हटाए गए कर्मचारियों ने कहा कि सीएमओ के अनुसार पत्र में साफ-साफ लिखा है कि हमें जितने स्टाफ की जरूरत होगी उतने स्टाफ को ही रखेंगे। उनको भी कौशल रोजगार योजना के तहत ज्वाइनिंग पत्र मिलेगा। जबकि जिन लोगों की सेलरी 30 हजार से ऊपर थी उन लोगों की तो उस पोर्टल में पोस्ट ही नहीं। इसलिए उन लोगों की ज्वाइनिंग हो ही नहीं सकती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें