फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ जलीं पिता और दो बच्चों की चिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। गांव भादसों में रविवार को सुखविंद्र और उसके 3 वर्षीय बेटे और 6 वर्षीय बेटी का एक साथ एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। यह मंजर देख सभी के दिल झकझोर उठे। हर किसी की आंखों में आंसू थे। चचेरे भाई अशोक ने बताया कि दो सप्ताह पहले ही तो सुखविंद्र ने अपनी बेटी कीर्ति का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया था। वह दोनों बच्चों से बहुत प्यार करता था। किसी को क्या पता था कि जिन हाथों से उसने अपनी बेटी को केक खिलाकर जन्मदिन मनाया उन्हीं हाथों से उसे फंदे पर लटका देगा। यह बात कहते हुए उसकी आंखों में आंसू आ गए। शनिवार को गांव भादसों में पिता सुखविंद्र ने अपने बेटे हिमांशु और बेटी कीर्ति को पहले फंदे पर लटकाया फिर खुद भी फंदा लगाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन

रविवार को तीनों के शव गांव लाए गए। जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। सुखविन्द्र के बड़े भाई संजय ने चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान सभी ने आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
मेहनती था सुखविंद्र
सुखविंद्र की माता विद्या देवी ने नम आंखों से बताया कि सुखविंद्र काफी मेहनती था। आज के दौर में जीवनयापन करने के लिए जो भी संसाधन चाहिए वे सभी उसके घर में मौजूद थे। 16 जुलाई को ही बेटी कीर्ति का जन्मदिन था। हर वर्ष की भांति इस बार भी बेटी के जन्मदिन को सुखविंद्र ने धूमधाम से मनाया था। दो दिन के बाद ही भतीजी के जन्मदिन में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। कोई नहीं जानता था कि सुखविंद्र इतना बड़ा कदम उठा लेगा।
विज्ञापन

आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होंगे
इस मामले में मृतक की पत्नी व पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश लगातार जारी है। किसी भी सूरत में उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन

-सचिन, थाना प्रभारी इंद्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें