फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने नहर में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कैथल नहर पुल के समीप एक 25 वर्षीय युवक ने नहर में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि युवक काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी है। शिव कॉलोनी निवासी सचिन ने बताया कि गौरव उसकी मौसी का लड़का है। वह कई दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसका इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। रविवार को वे दोनों नहर के किनारे बैठे थे तभी वह हाथ हिलाता हुआ नहर में कूद गया। इसके बाद वह आसपास के लोगों को बुलाकर लाया लेकिन वह पानी में बह चुका था। रामनगर थाना प्रभारी सतपाल ने बताया कि युवक की नहर में गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है। युवक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें