करनाल। कंप्यूटर लैब कर्मचारी संघ (संबंधित भारतीय मजदूर संघ) की जिला कार्यकारिणी की बैठक कर्ण पार्क में हुई। जिसमें सभी खंड प्रधान शामिल रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य प्रधान सुरेंद्र प्योंत ने कहा कि कंप्यूटर लैब सहायकों के साथ सरकार लगातार पक्षपात कर रही है। जिला प्रधान राजेश ने कहा कि सात जनवरी से करनाल में खंड स्तर पर बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें रणनीति बनाकर बड़े आंदोलन का आगाज किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कर्मचारी पिछले 12 वर्षों से स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं फिर भी सरकार की ओर से कोई निश्चित पॉलिसी बनाकर उन्हें पक्का नहीं किया जा रहा। जिला प्रधान राजेश पाढ़ा ने कहा कि कंप्यूटर लैब सहायक स्कूलों में सभी तरह के ऑनलाइन कार्य से लेकर कक्षाओं को पढ़ाने कर कार्य करते हैं, परंतु शिक्षा विभाग कंप्यूटर लैब सहायकों व स्थाई कर्मचारियों की तरह सम्मान नहीं देते। इस अवसर पर राकेश कुमार, विकास कुमार, राजेश, गुलाब सिंह, मीना, शीशपाल व राकेश शामगढ़ मौजूद रहे। संवाद