फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता से लाएंगे प्रतिभा में निखार, मिलेगा एक लाख का पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर विद्यार्थी अपनी प्रतिभा में निखार ला सकते हैं। साथ ही यदि बेहतर प्रदर्शन किया तो एक लाख रुपये तक पुरस्कार भी जीत सकते हैं। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद, राष्ट्रीय स्तर की वैज्ञानिक रचनात्मकता प्रतियोगिता जिज्ञासा विज्ञान महोत्सव 2022 मनाया जा रहा है। इससे छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने और पुरस्कार जीतने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थी 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।
आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। इसके एक भाग के रूप में अमृत महोत्सव साइंस शोकेस: रोडमैप टू 2047 उत्सव, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता में एक प्रमाणपत्र के अलावा कुल 15 नकद पुरस्कार हैं। विकसित शीर्ष सामग्री को वैश्विक पहुंच के लिए सीएसआईआर जिज्ञासा वर्चुअल लैब प्लेटफॉर्म पर भी प्रदर्शित किया जाएगा। सीबीएसई की ओर से इस संबंध में पत्र जारी कर सभी स्कूल प्रमुखों को अवगत करवाया है। आवेदन के लिए https://jigyasacsir.in/vigyan-mahotsav/info/ पर विजिट कर सकते हैं। प्रतियोगिता समकालीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में आयोजित की जाएगी। इसमें ऊर्जा, स्वास्थ्य, कृत्रिम होशियारी, जलवायु परिवर्तन, जल संरक्षण, आपदा न्यूनीकरण, कृषि प्रौद्योगिकी विषय सम्मलित रहेंगे।
विज्ञापन

रचनात्मकता के लिए किया जाएगा मूल्यांकन
प्रतियोगिता में स्कूली छात्र अपनी रचनात्मकता को मुद्दों या ज्ञान अंतराल की पहचान करना, चुनौतियों का सामना करना, जागरुकता लाने, समाधान की पहचान व भविष्य दर्शन आदि क्षेत्रों में उजागर कर सकते हैं। बच्चों का मूल्यांकन उनकी रचनात्मकता के लिए किया जाएगा। जिसमें प्रगतिशील विचारों, कहानी कहने की क्षमता, संदेश दिया, समग्र सौंदर्यशास्त्र, लीक से हटकर सोच, एप्य, वीडियो, एनिमेशन मामले में यूजेब्लिटी या एप्लिकेबेलिटी।
विज्ञापन

प्रमाणपत्र के साथ मिलेंगे ये 15 पुरस्कार
प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये (संख्या-1)
द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपये (संख्या-1)
तीसरा पुरस्कार 30 हजार रुपये (संख्या-2)
चौथा पुरस्कार 20 हजार रुपये (संख्या-3)
पांचवां पुरस्कार 10 हजार रुपये (संख्या-4)
विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में जरूर हिस्सा लेना चाहिए। इससे जहां प्रतिभा में निखार आएगा। वहीं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पुरस्कार जीतने का भी अवसर मिलेगा।
- डॉ. राजन लांबा, अध्यक्ष, सहोदय स्कूल कांप्लेक्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें